क्या आपका पति या साथीः
- सबके सामने आपको बेइज्ज़त करता है?
- इस बात की खोजबीन करता है कि आप कहां थीं और आपने किससे बात की?
- आपके दोस्तों और परिवार का अपमान करता है?
- आपको कहता है कि ईर्ष्या प्रेम का प्रतीक है?
- अत्याचार के लिए आपको ही दोषी ठहराता है?
- इस बात की बंदिश लगाता है कि आप कहां जाएं और क्या करें।
- आपके पैसे पर कब्जा करने की कोशिश करता है?
- आपकी चीजों को नष्ट कर देता है?
- आपको, आपके परिवार या पालतू जानवरों को चोट पहुंचाने की धमकी देता है।
- आपको उन तरीकों से या उस समय पर यौन संबंध बनाने के लिए कहता है जो आपके लिए असुविधाजनक हैं।
- आपको इस तरह छूता है जिससे आपको चोट या डर लगे?
- आपको कहता है कि आपके डर की कोई अहमियत नहीं है?
- योजना बनाएं कि अत्याचार की किसी घटना के दौरान आप किस प्रकार घर से बाहर निकलेंगी।
- योजना बनाएं कि यदि आप घर से बाहर न निकल पाएं तो 911 पर किस प्रकार फोन करेंगी। यदि आप न कर सकें, तो अपने बच्चों को 911 पर फोन करना सिखाएं।
- जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में विश्वसनीय दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को बताएं। योजना बनाएं कि मदद के लिए आपकी पुकार सुनकर वे क्या करेंगे।
- यदि आपका अत्याचारी घर से बाहर जाता है, तो दरवाजों के ताले और अपना फोन नंबर बदल दें। यदि आपका और आपके अत्याचारी का घर के बाहर आमना-सामना हो जाए या यदि अत्याचारी लौट आए और घर के अंदर आना चाहे तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई योजना बनाकर रखें।
- एक सुरक्षित स्थान पर जाने की व्यवस्था करके रखें। घरेलू हिंसा आश्रय-स्थल एक विकल्प है। अच्छा होगा यदि अत्याचारी को उस जगह की खबर न हो।
- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की कॉपियां बनाकर रखें। अलग-अलग जगहों पर अपने लिए कई कॉपियां रखें। अपने वकील और नजदीकी पारिवारिक सदस्यों को कॉपियां दें।
- आपातकालीन फोन नंबरों की सूची अपने वॉलेट और दूसरी ऐसी जगहों पर रखें जहां आप आसानी से पहुंच सकती हों। आपातकाल के लिए 911 जैसे महत्वपूर्ण फोन नंबरों को याद रखें।
- फौरन घर से बाहर निकलने के लिए अपने और अपने बच्चों के लिए कपड़ों, दवाओं, अपने कागजातों और दूसरी ज़रूरी चीजों का एक बैग तैयार रखें। बैग को छिपा दें, लेकिन इसे ऐसी जगह रखें जहां से आप इसे जल्दबाजी में भी निकाल सकें।
- किसी वकील से सलाह लें, जो यह फैसला करने में आपकी मदद कर सकता है कि क्या प्रोटेक्शन ऑर्डर लिया जाए और पैसे के बारे में क्या किया जाए।.
- पहचान संबंधी कागजात: ड्राइवर लाइसेंस, पासपोर्ट, ग्रीन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, I-94, I-20, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, प्रवास संबंधी कागजात, सामाजिक सुरक्षा कार्ड, वर्क ऑथोराइज़ेशन कार्ड
- कानूनी कागजात: प्रोटेक्शन ऑर्डर, तलाक के कागजात, शादी का प्रमाणपत्र, किराया करार, वाहन रजिस्ट्रेशन
- वित्तीय कागजात: बैंक स्टेटमेंट, चैकबुक, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, टैक्स रिटर्न्स
- संपर्क: एड्रेस बुक, महत्वपूर्ण फोन नंबर
- कीमती चीजें नकदी, आभूषण, तस्वीरें, बच्चों के मनपसंद खिलौने
- चाबियां: घर, कार, दफ्तर
- स्वास्थ्य संबंधी चीजें: दवाएं, चिकित्सा और टीकाकरण रिकॉर्ड
- अत्याचारी के बारे में जानकारी: पूरा कानूनी नाम, जन्म की तारीख, सामाजिक सुरक्षा नंबर, कानूनी स्थिति, आमदनी की जानकारी, और ताजा तस्वीर
- प्रोटेक्शन ऑर्डर अदालत का एक आदेश है जो घरेलू हिंसा से आपको बचाने में मदद कर सकता है।
- यदि आप अमेरिका के नागरिक या कानूनी रूप से स्थाई निवासी नहीं हैं, तब भी आपको एक प्रोटेक्शन ऑर्डर मिल सकता है। वास्तव में, प्रोटेक्शन ऑर्डर अत्याचारों को दर्ज करने में मदद कर सकता है, जो आपके प्रवास संबंधी मामले में मददगार हो सकता है।
- प्रोटेक्शन ऑर्डर अत्याचारी को आपसे, आपके बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों से संपर्क, धमकी, हमला, यौन प्रताड़ना या टेलीफोन न करने का आदेश दे सकता है। यह अत्याचारी को आपका घर छोड़ने का आदेश भी दे सकता है।
- अदालत का आदेश न मानने वाले अत्याचारी को गिरफ्तार किया जा सकता है, जेल की सजा दी जा सकती है या जुर्माना किया जा सकता है। यदि अत्याचारी प्रोटेक्शन ऑर्डर का उल्लंघन करता है, तो आपको पुलिस को बुलाना चाहिए और/अथवा इसे जारी करने वाली अदालत में जाना चाहिए।
- यदि अत्याचारी प्रोटेक्शन ऑर्डर का उल्लंघन करे, तो पुलिस को दिखाने के लिए आपको इसकी एक कॉपी हमेशा अपने साथ रखनी चाहिए।
- प्रोटेक्शन ऑर्डर की एक-एक कॉपी अपने बच्चों के डे-केयर सेंटर या स्कूल, विश्वसनीय दोस्तों और परिवार के सदस्यों और हो सके तो अपने नियोक्ता को भी दें।
- प्रोटेक्शन ऑर्डर स्थाई नहीं होता और यदि आप इसे जारी रखने की कार्रवाई नहीं करतीं तो इसकी अवधि समाप्त हो सकती है।
- प्रोटेक्शन ऑर्डर आपको अपने बच्चों को अस्थाई रूप से अपने पास रखने में मदद कर सकता है।
- कुछ कानूनी रूप से स्थाई निवासी अपनी आमदनी के आधार पर कल्याण सेवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के हकदार हैं।
- शरणार्थी अमेरिका आने के पहले आठ महीनों में कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के हकदार होते हैं। उसके बाद, प्रवासी और शरणार्थी परिवार 16 महीनों के लिए ज़रूरतमंद परिवारों के लिए अस्थाई सहायता (TANF) के लिए हकदार होते हैं।
- यदि आपने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा कानून (Violence Against Women Act) के अंतर्गत कानूनी रूप से स्थाई निवास के लिए आवेदन किया है, तो आप एक कानूनी रूप से स्थाई निवासी के रूप में उन्हीं लाभों की हकदार हो सकती हैं।
- यदि आपके पास कागजात नहीं हैं, तो आपके अमेरिकन नागरिक बच्चे अन्य नागरिक बच्चों की तरह ही सार्वजनिक लाभों के लिए हकदार हैं।

