Multilingual Access Project - Hindi
Woman

शैक्षिक सामग्री

वेबसाइट का यह भाग घरेलू हिंसा पर जानकारी प्रदान करता है जो आपकी मदद कर सकती है या जिसे आप किसी अन्य की मदद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

घरेलू हिंसा क्या है, विभिन्न प्रकार के व्यवहार जो घरेलू हिंसा का हिस्सा होते हैं, प्रवास संबंधी मामले आप पर किस प्रकार असर डाल सकते हैं और अवैध इंसानी व्यापार पर कानून के बारे में आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

घरेलू हिंसा क्या है?

यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति या कोई व्यक्ति जिससे आपको एक बच्चा है या कोई व्यक्ति जिसके साथ आपने डेट की है, आप पर शारीरिक, लैंगिक, या भावनात्मक अत्याचार कर रहा है, तो यह घरेलू हिंसा है।

आपको उस व्यक्ति से सुरक्षा प्राप्त करने का अधिकार है जो आपको चोट पहुंचा रहा है।

घरेलू हिंसा तब होती है जब एक व्यक्ति डराकर, धमकाकर, यौन प्रताड़ना, चोरी-छिपे, धन या बैंक एकाउंटों पर नियंत्रण करके और इसी प्रकार के व्यवहारों का इस्तेमाल करके दूसरे व्यक्ति पर नियंत्रण करने की कोशिश करता है।

घरेलू हिंसा खतरनाक होती है और सहायता के बिना अक्सर हालात और खराब हो जाते हैं।

नीचे सूची में व्यवहारों के उदाहरण दिए गए हैं जो यह दिखाते हैं कि कैसे एक अंतरंग साथी द्वारा अत्याचार अधिक खतरनाक हालातों में पहुंच सकते हैं।

हिंसा सांतत्यक

भावनात्मकः

  • बार-बार चिल्लाना और बेइज्जत करना
  • आपकी प्रवास स्थिति के बारे में झूठ बोलना
  • आपके परिवार को आपके बारे में झूठ बोलना
  • आपको यह बताना कि आपने अपनी संस्कृति का त्याग कर दिया है और ‘श्वेत’ या ‘अमेरिकन’ बन गई हैं
  • आपकी भावनाओं को अनदेखा करना या कम आंकना
  • सजा के तौर पर स्वीकृति या भावनात्मक समर्थन न करना
  • लोगों के सामने और अकेले में बेइज्जत करना
  • दोष और इल्जाम लगाना
  • आपका पूरा ध्यान चाहना
  • बच्चो या शादी के विरुद्ध धमकी देना
  • पत्नी/प्रेमी/साथी के रूप में भूमिका को बदनाम करना
  • लैंगिंक कल्पनाओं और भूमिकाओं का इस्तेमाल करना
  • आपकी संस्कृति या धर्म का अपमान करना
  • प्रमुख फैसलों पर नियंत्रण करना
  • दावा करना कि सब कुछ हमेशा नियंत्रण में है
  • आपको यह कहना कि आप पागल, भ्रमित, मानसिक रोगी, खून की प्यासी हैं

शारीरिकः

  • आश्रितों की शारीरिक ज़रूरतों को पूरा करने से इंकार करना
  • धक्के मारना या धकियाना
  • गला दबाना या पीटना
  • झटकना, थप्पड़ मारना, काटना या नोंचना
  • झकझोरना या चोट पहुंचाना
  • धक्का देना, मुक्का मारना, लात मारना
  • आपको उठाकर फेंकना
  • धक्का या घूंसा मारते वक्त आपको रोकना
  • आपको भोजन, दवाओं या नींद से वंचित रखना
  • जख्म, टूटी हड्डियां, अंदरूनी चोटें
  • हथियार या चीजों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना
  • विकलांग या विकृत बनाना
  • हत्या

डराना-धमकानाः

  • महत्वपूर्ण कागजातों (आपका पासपोर्ट, आपके बच्चे का पासपोर्ट, पहचान पत्र, ग्रीन कार्ड आदि) को छिपाना या नष्ट कर देना।
  • आपके परिवार की तस्वीरों को नष्ट कर देना
  • आपके द्वारा अपने गृह देश से लाई गई संपत्ति को नष्ट कर देना
  • उसकी या उसके परिवार या दोस्तों की मदद करने वाले व्यक्तियों को धमकियां देना।
  • पारिवारिक राज फाश करने की धमकी देना
  • आत्महत्या की धमकी देना
  • आपकी राष्ट्रीयता, व्यवसाय या लिंग का मजाक उड़ाना
  • आपकी संपत्ति को नष्ट करना या नुकसान पहुंचाना
  • ताकत का प्रदर्शन करना
  • अंग्रेजी में लिखे उन कागजातों पर आपको दस्तखत करने के लिए मजबूर करना जिन्हें आप नहीं समझतीं (अदालती दस्तावेज़, IRS फॉर्म, प्रवास संबंधी कागजात)

यौन संबंधीः

  • अश्लील चुटकुले या दोहरे अर्थ वाली लैंगिक टिप्पणियां
  • ईर्ष्या (उदाहरण के लिए, यह मानना कि आपके दूसरों के साथ यौन संबंध हैं)
  • अवांछित छेड़खानी
  • आपकी यौन क्षमता की आलोचना
  • अश्लील शब्दों के साथ नाम पुकारना
  • आपको अश्लील तस्वीरें दिखाना/उनमें काम करने के लिए मजबूर करना
  • जबरदस्ती यौन संबंध बनाना (धमकी देकर)
  • जबरदस्ती या असुविधाजनक यौन क्रिया
  • गर्भधारण या सर्जरी के बाद जबरदस्ती यौन संबंध बनाना
  • बलात्कार
  • काम संबंध न बनाना और प्रेम न जताना

आर्थिक प्रताड़नाः

  • काम का परमिट न होने पर भी आपको “गैरकानूनी रूप से” काम के लिए मजबूर करना।
  • यदि आप “छिपकर” काम करती हैं तो INS को रिपोर्ट करने की धमकी देना।
  • आपको नौकरी का प्रशिक्षण या पढाई न करने देना
  • पीछे घर पर आपके परिवार के लिए रखे गए धन को ले लेना
  • आपको परिवार की आमदनी की जानकारी और उस तक पहुंच न देना।

एकांतवासः

  • आपको दोस्तों या परिवार से एकदम अलग कर देना
  • आपको अंग्रेजी न सीखने देना
  • आपको अपनी भाषा में बात न करने देना
  • आपकी डाक पढ़ना, या आपको टेलीफोन का इस्तेमाल न करने देना
  • आपकी भाषा के अखबारों और पत्रिकाओं का सब्सक्रिप्शन बंद कर देना या उन्हें नष्ट कर देना
  • आपकी भाषा बोलने वाले या आपके समुदाय, संस्कृति या देश के लोगों से आपको न मिलने देना
  • मदद प्रणालियों को हटा देना
  • आपके परिवार या दोस्तों को अलग कर देना।

बच्चों का इस्तेमाल करकेः

  • आपके बच्चों को अमेरिका से बाहर भेज देने की धमकी देना
  • INS को आपके बच्चों की रिपोर्ट करने की धमकी देना
  • आपके बच्चों की मदद के लिए घर भेजने के लिए रखे धन को ले लेना
  • आपको अमेरिका से वापस भेज देने और बच्चों को अमेरिका में ही रख लेने की धमकी देना
  • आपको यह कहना कि यदि आपने अदालत या पुलिस से मदद मांगी, तो अमेरिका का कानून बच्चों को अत्याचारी को सुपुर्द कर देगा।

प्रवास संबंधी और घरेलू हिंसा

कुछ परिस्थितियों में, उन प्रवासियों को सुरक्षा देने के लिए विशेष कानून हैं जो घरेलू हिंसा या अवैध इंसानी व्यापार के शिकार हैं।.

लेकिन पहले किसी वकील या एडवोकेट से सलाह लिए बिना USCIS से संपर्क न करें।

अमेरिकन सरकार द्वारा पारित एक कानून जिसे महिलाओं के विरुद्ध हिंसा कानून (Violence Against Women Act [VAWA]) कहा जाता है, आपको अधिक कानूनी सुरक्षा और अपने भविष्य पर अधिक नियंत्रण देने में मदद करता है।

यह उन प्रवासी महिलाओं जिन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जिन्होंने कानूनी निवास के लिए अमेरिकन नागरिकों या कानूनी रूप से स्थाई निवासियों से शादी की है, को दो रास्ते प्रदान करता हैः

कानून जटिल है। किसी आश्रय कार्यकर्ता, प्रवास मामलों के वकील, या किसी घरेलू हिंसा या प्रवास एजेंसी से सलाह-मशविरा किए बिना आपको USCIS नहीं जाना चाहिए।

यदि आप VAWA के अंतर्गत पात्रता प्राप्त नहीं करतीं, तो भी निराश न हों। कई दूसरे रास्ते भी हैं जिनसे आप प्रवासी स्थिति प्राप्त कर सकती हैं, जैसे एक नया वीज़ा जिसे कांग्रेस ने अपराध पीड़ितों के लिए बनाया है। अपनी स्थिति के बारे में प्रवास संबंधी या घरेलू हिंसा के वकील से बात करें।

अवैध इंसानी व्यापार

अवैध इंसानी व्यापार प्रताड़ना का एक अन्य रूप है। इंसानी व्यापार एक वैश्विक मानव अधिकार उल्लंघन है जो गुलामी का आधुनिक रूप है। अवैध इंसानी व्यापार पर अधिक जानकारी के लिएः