ग्रेटर सीटल इलाके में घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों को सहायता
क्या आपको कोई चोट पहुंचा रहा है?
क्या आपके पति, साथी या परिवार के सदस्यः
- आपको धक्के मारते हैं, गला दबाते हैं या पीटते हैं?
- बार-बार आपका अपमान करते हैं या नीचा दिखाते हैं?
- महत्वपूर्ण कागजों को छिपा या नष्ट कर देते हैं?
- जबरदस्ती यौन संबंध बनाते हैं या बलात्कार करते हैं?
- परिवार की आमदनी को आपकी पहुंच से दूर रखते हैं?
- आपको दोस्तों और परिवार से दूर रखते हैं?
- आपको बच्चों से अलग कर देने की धमकी देते हैं?
- आपको या आपके बच्चों को चोट पहुंचाने या घर से निकाल देने की धमकी देते हैं?
आपको अपने घर में और अपने सबसे नजदीकी लोगों के साथ सुरक्षित रहने का अधिकार है।
यदि आपको मदद न मिले, तो कभी-कभी घरेलू हिंसा बहुत बिगड़ जाती है।
यदि आपको प्रताड़ित किया जा रहा है, तो आप इस पर नियंत्रण पा सकती हैं। आपकी मदद के लिए बहुत सारे लोग हैं।
सुरक्षा चेतावनी
कम्प्यूटर के इस्तेमाल पर नजर रखी जा सकती है। आपके संदेशों और आपके द्वारा देखी गईं वेबसाइटों को पूरी तरह छिपाना असंभव है। यदि आपको डर है कि आपके कम्प्यूटर के इस्तेमाल पर नजर रखी जा रही है, तो कृपया एक अधिक सुरक्षित कम्प्यूटर का इस्तेमाल करें, अपनी स्थानीय हॉटलाइन पर फोन करें, या राष्ट्रीय घरेलू हिंसा हॉटलाइन को (1-800-799-SAFE) पर फोन करें।
|