Multilingual Access Project - Hindi
Woman

कार्रवाई करना और मदद प्राप्त करना

घरेलू हिंसा खतरनाक और गैरकानूनी है। खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए आप कई कदम उठा सकती हैं।

घर से बाहर निकलें

आगे की योजना बनाने के लिए आप ये कदम उठा सकती हैं।

पुलिस - यदि आप खतरे में हों तो फौरन 911 पर फोन करें।
पुलिस को घरेलू हिंसा से निपटने में आपकी मदद करने के लिए ट्रेनिंग मिली है। वे आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। जैसे ही आपको लगे कि आप खतरे में हैं, उन्हें फोन करें। इंतज़ार न करें। एक दुभाषिए की मांग करें जो आपकी भाषा बोल सकता हो। पुलिस के लिए यह करना ज़रूरी है। पुलिस प्रवासी कानून लागू नहीं करती है।

हॉटलाइनें - यदि आप फिक्रमंद हैं, आपको सलाह की ज़रूरत है, या आप किसी से बात करना चाहती हैं, तो कोई हॉटलाइन आपकी मदद कर सकती है। हॉटलाइन आपको आपकी भाषा में संसाधन प्रदान करेगी, एक आपातकालीन आश्रय-स्थल खोजने में आपकी और आपके बच्चों की मदद करेगी और आपको एक वकील से मिलवाएगी जो आगे की कार्रवाई की योजना बनाने में आपकी मदद करेंगे। हॉटलाइनें जानकारी देती हैं और आपसे संबंधित जानकारी को गोपनीय रखती हैं।

यदि आप पर फौरन खतरा हो, तो 911 पर फोन करें।

आश्रय-स्थल - आपके और आपके बच्चों के लिए एक सुरक्षित जगह
यदि आपको अपना घर सुरक्षित न होने की वजह से छोड़ना पडे तो आप और आपके बच्चे कुछ समय तक किसी आश्रय-स्थल में रह सकते हैं।

यदि आप पर फौरन खतरा हो, तो 911 पर फोन करें।

वकील - एक व्यक्ति जो आपकी तरफ है
कोई वकील आपका समर्थन करेगा और आपके भविष्य तथा आपकी सुरक्षा के बारे में विकल्प चुनने में आपकी मदद करेगा। वकील को आप जैसी स्थिति वाले लोगों के साथ काम करने का अनुभव होता है। वकील आपको आपके कानूनी अधिकारों को समझने और ऐसे लोगों को ढूंढने में मदद करेगा जो आपकी मदद कर सकते हैं। वकील आपकी बात सुनेगा, आपके अनुभवों के बारे में आपसे बात करेगा और एक हिंसामुक्त जीवन जीने में आपकी मदद करेगा।

यदि आप पर फौरन खतरा हो, तो 911 पर फोन करें।

पुलिस से सहायता प्राप्त करना

आपको चोट पहुंचाने या धमकी देने वाले व्यक्ति से सुरक्षा प्राप्त करना आपका अधिकार है। पुलिस आपकी मदद करेगी। आप अकेली नहीं हैं।

जब आप 911 पर फोन करती हैं :

आपकी प्रवासी स्थिति के बावजूदः यदि आपको अंग्रेजी नहीं आतीः पुलिस के आने परः पुलिस अधिकारियों को चाहिए किः अधिकारी को आपको और आपको प्रताड़ित करने वाले को एक साथ रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

यदि आपके लिए अंग्रेजी बोलना मुश्किल है और पुलिस अधिकारी को आपकी भाषा नहीं आती तोः

पुलिस के जाने से पहलेः पुलिस के जाने के बादः