हमारे बारे में
दी मल्टीकल्चरल एक्सेस प्रोजेक्ट (MAP), सीटल इलाके के बहु-सांस्कृतिक और प्रवासी समुदायों में घरेलू हिंसा की संख्या और उसे बर्दाश्त करने को कम करना, तथा पीड़ित महिलाओं और परिवारों के लिए मुख्यधारा के समुदायों में उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ाना चाहता है।
MAP ग्रेटर सीटल में इस प्रयास को सांस्कृतिक और भाषाई रूप से उपयुक्त पहुंच, शैक्षिक सहयोग और परामर्श के ज़रिए पूरा करना चाहता है।
यह प्रोजेक्ट सीटल शहर के मानव सेवा विभाग के घरेलू और यौन हिंसा बचाव कार्यालय द्वारा शुरू किया गया था। इसे अमेरिकन न्याय विभाग के महिलाओं के विरुद्ध हिंसा कार्यालय द्वारा धन प्रदान किया जाता था (अरेस्ट प्रोग्राम ग्रांट नंबर 98-WE-VX-0028)।
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटरः चीला मैककॉर्नेक एक्सटैल Cheyla McCornack Axtell
इस वेबसाइट पर प्रश्न और टिप्पणियां:
info@map-seattle.org
भाग लेने वाली एजेंसियां: